हरदा। बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर एवं रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह बघेल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में युवा एवं महिलाओं ने उत्साह से रक्तदान जैसे महान कार्य में सहभागिता की। डॉ बघेल ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए जन्मदिवस के अवसर पर एक संकल्प लिया। जानकारी देते हुए डॉ बघेल ने बताया कि आज से जीवन में एक नया संकल्प लेता हूं। मेरा आज से परामर्श शुल्क मात्र 1 रूपया रहेगा। अब मरीज मेरे पास नहीं आएगे बल्कि मैं स्वयं मरीजों के पास जाकर परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराउंगा। आने वाले वर्ष में २१००० मरीजों का निःशुल्क परामर्श करने का मेरा संकल्प है। ग्रुप के साथी चिकित्सकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। हमारी पूरी टीम इस कार्य में निःस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करेगी। यह कदम न केवल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित करेगा, बल्कि समाज के प्रति चिकित्सा समुदाय की जिम्मेदारी और करुणा का भी प्रतीक बनेगा।
BHRC ग्रुप ने इस पहल का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है और इसे “जनसेवा के माध्यम से जनस्वास्थ्य का अभियान” बताया है
।

