आज जन्म लिया बालक चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने का गुण रहेगा, किसी तरह की उच्च शिक्षा प्राप्त करेगा, परिश्रमी होगा, माता पिता की ओर विशेष ध्यान देगा, यात्रा का शौकीन होगा, नौकरी करते हुये व्यवसाय भी करेगा। कार्तिक शुक्ल पंचमीं को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, जौ, चना, जूट, पाट,बारदाना, देशी, घी, में मंदी होगी, जीरा, धनियां, में घटा-बढ़ी हो सकती है, बाद में नरमी होगी, वायदा विचार मार्केट आज 10 बजकर 44 मिनिट से बने रूख पर व्यापार लाभकारी रहेगा, भाग्यांक 1596 है।
मेष राशि :- प्रत्येक कार्य में विघ्न-बाधा, धन हानि, चिन्ता व असमंजस की स्थिति अवश्य बन जायेगी।
वृष राशि :- सफलता के साधन जुटायें, इष्ट मित्र सुख वर्धक होंगे तथा विशेष कार्य आप अवश्य ही करें।
मिथुन राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, योजनाएं फलीभूत हों तथा इष्ट मित्र सुखवर्धक व सहयोगी होगी।
कर्क राशि :- कहीं तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम तथा स्त्री शरीर कष्ट अवश्य बने।
सिंह राशि :- विरोधियों के तनाव से बचें, क्रोध, अशांति व झूठे आश्वासन से आप बचकर चलें।
कन्या राशि :- अर्थ लाभ होकर हाथ से जाता रहे, विभ्रम, आवेश व अशांति आप में अवश्य बनेगी।
तुला राशि :- आर्थिक समस्याएं सुलझें, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी, पारिवारिक चिन्ता कम होगी।
वृश्चिक राशि :- अग्नि चोटादि का भय, सतर्कता से कार्य करें तथा कार्य अवरोध, विरोधियों से सतर्क रहें।
धनु राशि :- कला-कौशल एवं निर्माणकारी योजना बने, प्रभुत्व वृद्धि से कार्य अवश्य ही बना लेवें।
मकर राशि :- स्थिति यथावत चलती रहे परंतु स्त्री वर्ग से भोग-एश्वर्य की प्रप्ति अवश्य होगी।
कुम्भ राशि :- योजनाबद्ध रुके कार्य करने में सफलता अवश्य मिले तथा सार्थक सफलता बनेगी।
मीन राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास तथा सामाजिक कार्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कार्य बनेंगे।

