मां नर्मदा का सीना छलनी कर रहा रेत माफिया : करुणा धाम आश्रम घाट से रेत माफिया ट्रैक्टर ट्रालियों से भरकर हरदा जिले में बेच रहे ! पत्रकार ने अवैध रेत चोरी की पुलिस और राजस्व को शिकायत की तो रेत माफिया ने पत्रकार को धमकी दी ! पत्रकार ने थाने में शिकायत की !
हरदा। हंडिया जीवन दायिनी मां नर्मदा का सीना छलनी कर रहा रेत माफिया। हंडिया तहसील मुख्यालय पर करुणा धाम आश्रम घाट से इन दिनों अवैध रेत की चोरी जोर शोर से हो रही है। हंडिया तहसील क्षेत्र के कुछ रेत माफिया के गुर्गे बीच नर्मदा से नाव में भरकर रेत का स्टॉक करते है। ओर ट्रैक्टर ट्रालियों से भरकर आसपास गांवों में बेच रहे है।
शनिवार को कुछ मीडियाकर्मी कामख्या घाट पहुंचे। थे इस दौरान उन्होंने देखा कि बीच नर्मदा से रेत चोरी करके करुणा धाम आश्रम घाट पर ट्रेक्टर ट्राली भरे जा रहे थे। मीडियाकर्मी ने तुरंत हंडिया राजस्व विभाग ओर हंडिया पुलिस को अवैध उत्खनन की सूचना दी। मौके पर पटवारी और पुलिस टीम पहुंची। मौके से ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर थाने में खड़ी कर दी गई है।
ये बात रेत माफिया मनोज तंवर को नागवार गुजरी उसने पत्रकार सुमित खत्री से अभद्रता करते हुए गाली गलौज की।
उस समय दो अन्य मीडियाकर्मी भी वहा मौजूद थे।
पत्रकार सुमित ने हंडिया थाने में रेत माफिया मनोज की लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। मालूम हो कि जिला कलेक्टर के आदेशों के बाद भी नर्मदा में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है।
यहां पर सवाल इस बात का भी है।
करुणा धाम आश्रम की आड़ में कुछ अन्य लोग उनके सामने से उनके आश्रम से रेत के ट्रेक्टर ट्राली भरकर हरदा जिले में बेच रहे है। और आश्रम के लोग भी मौन है। ये बात समझ से परे है। क्या आश्रम के जिम्मेदारों के द्वारा रेत माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। जन चर्चा का विषय बना हुआ है।
देखना होगा कि अवैध रेत चोरी करने वाले रेत माफिया मनोज तवर पर हंडिया पुलिस क्या कार्यवाही करती है।
चोरी की रेत एक सरकारी प्लांट में बेचने की भी चर्चा है। देखना होगा हंडिया पुलिस पत्रकार की शिकायत पर रेत माफिया पर क्या कार्यवाही करती हैं

