jhankar
ब्रेकिंग
खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश

हंडिया : हंडिया–मांगरुल रोड पर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन, मांगरुल निवासी ने तहसीलदार से की कार्रवाई की मांग,,,,

हंडिया।हंडिया–मांगरुल मार्ग पर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों को लेकर ग्राम मांगरुल निवासी बाबूलाल पिता नंदराम कुम्हार ने आज तहसीलदार हंडिया को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बाबूलाल ने उल्लेख किया है कि हंडिया–मांगरुल रोड पर सोहनलाल एवं राजू प्रजापति द्वारा बिना वैध अनुमति एवं लाइसेंस के ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है, जो शासन के नियमों का खुला उल्लंघन है।

- Install Android App -

बाबूलाल ने अपने आवेदन में बताया कि इन अवैध ईंट भट्ठों से निकलने वाले धुएं, राख एवं मिट्टी के कारण क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। साथ ही सड़क पर राख व मिट्टी फैलने से आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा भट्ठों के कारण आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

आवेदक ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि मामले की शीघ्र स्थल जांच कराकर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शासन के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

अब यह देखना होगा कि तहसील प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।