jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

विदिशा: राष्ट्रीय ध्वज मे कचरा बांधकर फेंका, लोगो में आक्रोश ! आश्चर्य कि मौके पर नही पहुंचे एक भी जिम्मेदार अधिकारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदिशा। अभी कुछ दिन पहले ही हमने स्वतंत्रता दिवस मनाया है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तिरंगे मे कचरा बांधकर फेंके जाने की घटना सामने आई है।जिसे देख लोगो में आक्रोश है साथ ही जिम्मेदार अधिकारियो को काल लगाया तो उन्होने भी रिसीव नही किया।

 

पूरा मामला विस्तार से

तहसील गंजबासौदा में शनिवार को वार्ड 16 सुंदर मंदिर सावरकर चौक नवीन बायपास पुलिया पर अज्ञात व्यक्ति ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में कचरा बांधकर सड़क पर फेंक दिया। जिसे देख क्षेत्र के नागरिक काफी नाराज हुए।

 

अधिकारियो को लगाया फोन

- Install Android App -

नागरिकों ने इस घटना की सूचना नगर पालिका सीएमओ रवि प्रकाश श्रीवास्तव, देहात थाना टीआई मनोज दुबे और एसडीओपी शिखा भलावी को फोन पर देने की कोशिश की, लेकिन सभी ने फोन नहीं उठाए। अंत में नागरिकों ने एसडीएम विजय राय को सूचित किया। एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारी वरुण चौबे को मौके पर भेजा, जिन्होंने तिरंगे में बंधा कचरा हटवाकर तिरंगे को सुरक्षित किया।

 

अज्ञात व्यक्ति पर जल्द हो कार्यवाही।

नागरिकों ने इस घटना पर आक्रोश जताया और शासन-प्रशासन से मांग की कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी सहित कई स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।

 

किस कानून तहत होगी कार्यवाही।

 

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत तिरंगे का अपमान करने पर 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। अधिनियम के तहत तिरंगे को जलाना, फाड़ना या उसका अपमान करना अपराध है। तिरंगा देश की आन, बान और शान है, इसलिए इसका सम्मान हर एक भारतीय का कर्तव्य है।