jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हंडिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बंगाली डॉक्टर संजय विश्वास की मौत, दो युवक गंभीर घायल,,,

हंडिया।हंडिया तहसील क्षेत्र के नयापुरा निवासी एवं वर्तमान में हंडिया में निवासरत बंगाली डॉक्टर संजय विश्वास की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हुआ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं, तभी अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डॉक्टर संजय विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गए।

- Install Android App -

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें एएसआई निसार खान एवं पायलट अमित दवे शामिल थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों के लिए एंबुलेंस बुलवाई और दोनों युवकों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं डॉक्टर संजय विश्वास को हंडिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।