jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

भोपाल में हड़कंप: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी पर राजस्थान एसटीएफ का छापा

भोपाल। राजधानी भोपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राजस्थान स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी पर एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। मार्कशीट फर्जीवाड़े के गंभीर आरोपों की जांच में एसटीएफ की तीन अलग-अलग टीमें भोपाल पहुंचीं और गांधी नगर स्थित आरकेडीएफ कैंपस, कोलार ब्रांच तथा यूनिवर्सिटी के संचालक सुनील कपूर के निवास पर एक साथ छापेमारी की।

- Install Android App -

सूत्रों के अनुसार, छापे की कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से की गई। गांधी नगर स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में एसटीएफ टीम के पहुंचते ही मुख्य गेट बंद कर दिया गया। कैंपस के भीतर मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि छात्रों की एंट्री पर भी तत्काल रोक लगा दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि राजस्थान में दर्ज एक प्रकरण में आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी से जारी कथित फर्जी मार्कशीट और शैक्षणिक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था। इसी कड़ी में एसटीएफ की टीमें भोपाल पहुंचीं और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। यूनिवर्सिटी कार्यालयों से फाइलें, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाले जा रहे हैं।

इसी दौरान एसटीएफ की एक टीम सीधे यूनिवर्सिटी संचालक सुनील कपूर के घर भी पहुंची। वहां भी पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल एसटीएफ अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान देने की बात कह रहे हैं। हालांकि, इस छापेमारी ने निजी विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली और फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के नेटवर्क पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस कार्रवाई का असर न सिर्फ आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी ही नहीं बल्कि अन्य निजी शिक्षण संस्थानों पर भी पड़ सकता है।