jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Big News Panjab: दर्दनाक सड़क दुर्घटना हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई पुलिस की बस, महिला कांस्टेबल समेत 4 की मौत

पंजाब : बुधवार सुबह करीब छह बजे पंजाब पुलिस की बस सड़क पर खड़े ट्रेलर के साथ टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर, एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव एमा मांगट के पास हुई है। सड़क दुर्घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फेल गई। मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। स्थानीय लोगो और पुलिस टीम ने सभी के शव वाहन से बाहर निकाले। मृतकों की पहचान सहायक उप-निरीक्षक हरदेव सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह (बस चालक) और महिला कांस्टेबल शालू राणा के रूप में हुई है। दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम भगवंत मान ने शोक जताया है।

- Install Android App -

सीएम ने दुःख जताते हुए ऐलान किया है कि पीड़ित परिवारों के पंजाब सरकार की नीति मुताबिक 1 करोड़ तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक की तरफ से बीमा राशि के रूप में 1 करोड़ रूपए दिया जाएगा। मलबे को काटकर निकाला गया ड्राइवर का शव गंभीर रूप से घायल कुछ कर्मियों को दसूहा और जालंधर अस्पतालों में रेफर किया गया है। बस का ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गया था और बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस के मलबे को काटकर उसे बाहर निकालने में एक घंटे से अधिक का समय लगा लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।