jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

Petrol-Diesel Prices : सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगने वाले टैक्स में किया बदलाव

Petrol-Diesel Prices : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी समय से कोई कटौती नहीं देखी गई है। अब सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स (windfall tax) कमकर 6,700 रुपये प्रति टन के हिसाब से कर दिया है। इसके साथ में डीजल और एटीएफ के निर्यात पर सेस में इजाफा कर दिया है। जारी की गई नई कीमतें 2 सितंबर से लागू हैं।

सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

सरकार की तरफ से एक नोटफिकेशन जारी कर इस बारे में बताया गया है कि देश में उत्पादन होने वाले कच्चे तेल पर स्पेशली एक्स्ट्रा एक्साइज ड्यूटी के रूप में लगाया जाने वाला टैक्स कमकर 6,700 रुपये प्रति टन के हिसाब से कर दिया है। जो कि पहले 7,100 रुपये प्रति टन था।

- Install Android App -

नोटिफिकेशन के मुताबिक डीजल के निर्यात पर SID बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। जो कि पहले 5.50 रुपये था। वहीं एयरक्रफ्ट फ्यूल पर SID 2 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 4 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें पेंट्रोल के एक्सपोर्ट पर SID जीरो पर टिका हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, टैक्स की नई जारी दरें इस शनिवार से लागू कर दी गई हैं।

आपको बता दें सेंट्रल गवर्नमेंट ने 1 जुलाई, 2022 से पहली बार कच्चे तेल के प्रोडक्शन और पेट्रोलियम के एक्पोर्ट पर सीड लगाया था। इस राशि से सरकार की नई कमाई फाइनेंशियल ईयर में करीब 40 हजार करोड़ रुपये होने का संभावना जताई जा रही है।

Petrol-Diesel Price विंडफॉल टैक्स क्या होता है?

इस बात से सभी वाकिफ होंगे कि समुद्र तल से कच्चे तेल को निकालकर रिफाइन किया जाता है। इसमें पेट्रोल डीजल और टरबाइन ईधन जैसा फ्यूल में बदला जाता है। इसके बाद सरकार की ओर से इसका एक्सपोर्ट बाकी देशों में किया जाता है। वहीं एक्सपोर्ट पर सरकार के द्वारा कुछ शुल्क लगाया जाता है, जिसे ही विंडफॉल टैक्स कहा जाता है।