jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

Petrol Price : पेट्रोल-डीजल से टंकी भरवाना हो गया सस्ता, दाम में हो गई इतने रुपये की गिरावट, जानें

Petrol Price : देश के पांच राज्यों में हाल ही विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने जा रहा रहा है, जिसके बाद यानी अगले साल आम चुनाव भी होगा। केंद्र सरकार इन सभी चुनावों को देखते हुए कुछ बड़े फैसले लेने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। सरकार का मकसद महंगाई दर को कम लोगों को खुश करना है, जिससे उनका रुझान सकारात्मक हो सके।

Petrol Price

सरकार ने अगस्त के आखिरी दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर आम लोगों को बड़ी राहत दी थी। अब चर्चा है कि केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कटौती कर सकती है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

अगर सरकार ने यह फैसला लिया तो फिर चुनाव से पहले केंद्र सरकार बीजेपी को बूस्टर डोज दे सकती है। वैसे भी कई महानगरों में पेट्रोल 100 पार तो डीजल के दाम भी 90 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। सरकार ने कीमत कटौती को लेकर आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का बड़ा दावा किया जा रहा है।

- Install Android App -

यहां जानें किस हिसाब से बिक रहा पेट्रोल और डीजल

देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये, जबकि डीजल 94.33 रुपये लीटर में बिक रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में बिकता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, जबकि डीजल 92.76 रुपये लीटर के हिसाब से बिकता नजर आ रहा है। कुछ दिन बाद अब पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

जानिए कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती होना संभव माना जा रहा है। सरकार पेट्रोल की दरों मं 5 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के रेट में 4 रुपये प्रति लीटर तक दाम घटा सकती है। इससे आम लोगों को महंगाई से निपटने में बड़ी राहत मिलेगी। कुछ मीडिया की खबरों में नए साल तक यह फैसला लिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।