jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Petrol Price Update : पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली राहत, जानिए कितनी कम हो गई कीमत

Petrol Price Update : पेट्रोल-डीजल के रेट काफी दिनों से सातवें आसमान पर हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इस बीच अगर आप भी पेट्रोल-डीजल परेशान हैं तो अब चिंता ना करें, क्योंकि केंद्र सरकार कीमतों में जल्द गिरावट कर सकती है। दरअसल, देशभर में अगले साल 2024 में आम चुनाव होने हैं, जिससे पहले सरकार लोगों को बड़ी राहत सकती है।

Petrol Price Update

हाल ही में केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट कर तगड़ी सौगात दी थी। अब चर्चा चल रही है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट कर सकती है, जो महंगाई में आम लोगों के लिए किसी बूस्टर डोज की तरह होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दावा किया जा रहा है। किसी तेल कंपनी या सरकार के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पेट्रोल और डीजल में होगी इतनी गिरावट

- Install Android App -

केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट कर आम लोगों को बड़ी राहत दे सकती है, जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। सरकार पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट करेगी, जबकि डीजल के रेट भी 4 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो देश के महानगरों में पेट्रोल शतक से कम कीमत में बिकेगा, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जनवरी से पहले यह फैसला ले सकती है, जिसका अभी आधिकारिक रूप से कोई दावा नहीं किया जा रहा है। जानाकरी के लिए बता दें कि भारत में काफी दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता दिख रही है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन शहरों में जानें पेट्रोल-डीजल का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल का रेट 94.27 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये , जबकि डीजल 92.76 रुपये में बिकता नजर आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने हाल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट कर खुशखबरी दी थी। कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 209 रुपये का इजाफा कर झटका जरूर दिया था।