jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

शतरंज खेलने से बौद्धिक विकास होता है और एकाग्रता बढ़ती है – कलेक्टर : डिस्ट्रिक्ट रेपिड चेस टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

हरदा / जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट रेपिड चेस टूर्नामेन्ट का आयोजन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने की वहीं विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जैन ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज खेलने से बौद्धिक विकास होता है और एकाग्रता बढ़ती है। वर्तमान समय में जीवन में एकाग्रता अति आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को कहा कि खेल अनुशासन संयम और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में किसी भी खेल से जुड़ाव रखना चाहिए।
कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सबसे महत्वपूर्ण खासियत यह थी कि इसमें 8 वर्ष की आयु से 70 वर्ष आयु के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी बुद्धिमता का परिचय दिया।

- Install Android App -

प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, बैतूल, सिवनी बनापुरा, खातेगांव, कन्नौद सहित अन्य स्थानों के 125 खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धि को आजमाते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के 66 खिलाड़ी एवं ओपन वर्ग में 59 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में इंदौर से आए आर्बिटर श्री विवेक विश्वकर्मा, श्री पवन यादव, श्री प्रिंस लोगे, श्री राहुल सराठे, श्री  राजेश गौर, श्री कमल मृदुलकर, श्री रामगोपाल रघुवंशी निर्णायकों ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आलोक जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, सचिव श्री पी.सी. पोर्ते, मिडिया प्रभारी श्री रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री सत्यम बंसल, उपाध्यक्ष श्री जय शंकर कानवा, श्री रामनिवास जाट, श्री राजेश बिलिया, श्री मनीष प्रजापति, अनिता मिश्रा सहित बच्चों के माता-पिता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में अण्डर 15 वर्ग में प्रथम स्थान रजित चौहान, द्वितीय स्थान प्रज्जवल चौहान, तृतीय स्थान वैष्णवी राजपूत, चतुर्थ स्थान शिवांश गौर, पंचम स्थान अलौकिक राय, षष्टम स्थान आरूष मालाकार, सप्तम स्थान विशाल निमारे, अष्टम स्थान पर्वराज गौर, नवम स्थान लक्ष्मी रनसूरमा तथा दशम स्थान मनोमय रनुरमा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में प्रथम स्थान वैभव तोमर, द्वितीय स्थान अनमोल सिंह चौहान, तृतीय स्थान वैभव नेमा, चतुर्थ स्थान हरेन्द्र सिंह सोलंकी, पंचम स्थान सिद्धार्थ जैन, षष्टम स्थान विक्की मालवीय, सप्तम स्थान योगेन्द्र राजगुरे, अष्टम स्थान अक्षय तोमर, नवम स्थान आयुष उपाध्याय तथा दशम स्थान आशीष कुमार यादव ने प्राप्त किया।