jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

PM Kisan Yojana : चुनाव से पहले करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, 15वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का लाभ इस समय देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। पीएम मोदी ने किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत आने वाली अगली यानी 15वीं किस्त का ऐलान कभी भी केंद्र सरकार की तरफ से किया जा सकता है। बता दें कि अभी तक किसानों के खाते में 14 वीं किस्त तक भेजी जा चुकि है। केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों को अभी तक सालाना 6 हजार रुपये उनके अकाउंट में भेजती आ रही है।

PM Kisan Yojana

- Install Android App -

लेकिन काफी लंबे समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि अब इसे सरकार बढ़ाकर 8 हजार रुपये कर सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस खबर को आधिकारिक होना बाकि है। यदि पीएम किसान योजना के तहत राशि बढ़कर 8 हजार रुपये हो जाती है तो फिर किसानों को हर 3 महीने के अंतराल में उनके खाते में 2 हजार रुपये भेजे जायेंगे। कौन – कौन हैं इस योजना का पात्र?

जिनके भी नाम पर खेती योग्य भूमि है, वो पीएम-किसान योजना के तहत पात्र हैं। इसमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना आवश्यक है। आवेदक किसान की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए। आपके पास खुद के नाम पर किसी भी बैंक का खाता होना जरुरी है। सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोग इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं। जिनकी भी आय 10 हजार रुपये प्रति माह से ज्यादा है, वैसे लोग इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं।

इनके अलावा वो किसान भी किस्त का लाभ नहीं उठा सकते हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ किया जा चुका है कि जिनका भी ई-केवाईसी नहीं होगा उसके अकाउंट में पैसे नहीं भेजें जायेंगे। यानी ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान योजना की अगली किस्त अगले महीने यानी नवंबर या फिर दिसंबर तक आ सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।