jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

PM Mudra Loan Yojana: केंद्र सरकार की इस योजना में मिलेगा 10 लाख का लोन, आप भी उठाये लाभ |

PM Mudra Loan Yojana : केंद्र सरकार की ओर से लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए काम किया जा रहा है। इससे लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इसके लिए सरकार ने पीएम मुद्रा योजना शुरू की है. इसके तहत सरकार लोगों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन देती है। इस योजना में 10 लाख रुपये का लोन दिया जाता है.

PM Mudra Loan Yojana : जानिए कौन कर सकता है आवेदन –

पीएम मुद्रा योजना के तहत गैर-कृषि व्यवसायों जैसे विनिर्माण, व्यापार और सेवाओं के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। इसमें नया बिजनेस शुरू करने वाले और वर्तमान में बिजनेस करने वाले दोनों 10 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस पीएम मुद्रा योजना में केंद्र सरकार द्वारा तीन श्रेणियों में लोन दिया जाता है। इसमें पहली कैटेगरी शिशु है, जिसमें 50 हजार रुपये का लोन दिया जाता है. दूसरी कैटेगरी है किशोर, जिसमें लोगों को 50,001 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. तीसरी कैटेगरी है तरुण कैटेगरी, जिसमें 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है.

- Install Android App -

आप तुरंत कहां आवेदन कर सकते हैं ?

पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आप वित्तीय संस्थानों जैसे बैंक, एनबीएफसी और माइक्रो फाइनेंस संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं।

कौन से कागजात की जरूरत पड़ेगी |

अगर आप पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ, आधार और बिजनेस से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। बैंक आपके व्यवसाय मूल्यांकन, जोखिम कारकों और आपकी वित्तीय क्षमता को ध्यान में रखते हुए आपको ऋण देगा।