jhankar
ब्रेकिंग
माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा मंदसौर की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन के तहत महानगरों में बिखेरी मिठास पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश, 14 दिन में प्रारंभिक जांच पूरी नहीं की तो होगी कार्रवाई कल मुख्यमंत्री मोहन यादव आयेंगे सिवनी मालवा । हनुमान मंदिर से पत्थर पुल तक होगा भव्य रोड शो,  5 क्व... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

PM Shree School Yojana 2024: प्रधानमंत्री श्री स्कूल योजना क्या है, उद्धेश्य, लाभ, आवेदन की प्रक्रिया | www.pmshrischools.education.gov.in/

योजना के तहत पुराने स्कूलों को आधुनिक सुविधायें स्मार्ट क्लासरूम, स्किल डेवलपमेंट, प्रौद्योगिकी कि सारे सुविधाएँ, उच्च तकनीकि गुणवत्ता के साथ मॉडल स्कूल में अपग्रेड किए जाएंगे।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ : राज्य में प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को होने जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शाम 5:30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर तैयारियां की जा चुकी है। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। इसके अलावा लोकसभा सदस्य सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत और महापौर रायपुर एजाज ढेबर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगें।

क्या है सरकार की मंशा –

भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक नई योजना है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों के लिए बनाया गया है। इस योजना के तहत 14,500 स्कूलों को मॉडल स्कूल में परिवर्तित किया जाना है। जिससे कि स्कूलों में आधुनिक सुविधायें स्मार्ट क्लासरूम, स्किल डेवलपमेंट, प्रौद्योगिकी कि सारे सुविधाएँ के साथ शिक्षा प्रदान किए जाएंगे।

योजना के लिए बजट –

- Install Android App -

यह शिक्षा नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर घोषणा की गयी थी। इस योजना के लिए सरकार 27360 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2022-23 से 2026 तक प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा।

ऐसा होगा योजना का क्रियान्वयन –

स्कूलों को पीएम श्री योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं जाकर आवेदन करना होगा। इस योजना के ऑनलाइन पोर्टल योजना के पहले 2 वर्षों के लिए हर तिमाही (वर्ष में चार बार) में एक बार खुलेगा। इसके बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा स्कूलों के भौतिक निरीक्षण की जाएगी। जिससे कि स्कूलों के दावों की पुष्टि की जाएगी। पीएम श्री योजना स्कूल योजना के तहत हर ब्लॉक में अधिकतम दो विद्यालयों का चयन किया जाएगा। जिसमें एक प्राथमिक विद्यालय और एक (माध्यमिक या वरीष्ठ माध्यमिक विद्यालय) होगा। सरकार द्वारा चयन किए गए स्कूलें अपने आसपास के स्कूलों का मार्गदर्शन करेगी।

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –