jhankar
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर हरदा में बदली यातायात व्यवस्था, 26 से 28 अगस्त तक नो व्हीकल जोन हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल।

हरदा न्यूज: पुलिस ने ठेकेदार पर किया मामला दर्ज। phe इंजीनियर महोबिया आत्महत्या मामला। अन्य जांच जारी

हरदा। पीएचई विभाग की इंजीनियर के सुसाइड मामले में पुलिस ने बीते कल एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने रिंकू गौर ठेकेदार को आरोपी बनाया है। मालूम हो, पिछले साल अगस्त माह में भी पीड़िता इंजीनियर ने आत्महत्या की कोशिश की थी। उस समय पीड़िता ने अस्पताल से छुट्टी के बाद सितंबर माह में एक आवेदन पुलिस को दिया था। उस आवेदन को आधार बनाकर पुलिस ने कार्रवाई की है।

इधर इस मामले में रिंकू के अलावा अन्य नाम की जांच की भी चर्चा है। पिछली बार आत्महत्या के मामले में मृतिका के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर शहर में कई नामों को लेकर खुसुर पुसुर जारी है।

- Install Android App -

इस मामले में भीम आर्मी के महेंद्र काशिव का नाम कॉल डिटेल में आया है। काशिव के अनुसार मृतिका संगठन को सहयोग करती थीं। इसलिए काशिव का नाम सीडीआर में आया है। चर्चा में इस मामले में कई अन्य नामों और उनके बड़े लेनदेन की भी चर्चा है। सच्चाई क्या है ये तो जांच का विषय है। निष्पक्ष पुलिस जांच में ही नाम उजागर हो सकेंगे। भीम आर्मी के काशिव इसमे पुलिस द्वारा विभाग के लोगों को छोड़ने और उन पर कायमी न करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतिका संगठन को किस प्रकार विभागीय या निजी मदद करती थी इसकी भी चर्चा है।

 

इनका कहना है।

PHE महिला इंजीनियर की सुसाइड मामले में पूर्व में भी शिकायत मिली थी। जांच में मिले अहम साक्ष्य के आधार पर आरोपी योगेश उर्फ रिंकू गौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है 

शालिनी परस्ते एसडीओपी हरदा