jhankar
ब्रेकिंग
डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...

शराब के पैसे न देने पर युवक के घर पर चलाई थी गोली, आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर। शराब पीने के लिए पैसे न देने से इनकार करने पर एक युवक के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी शिवाय भार्गव को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौरासी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को सीन रिक्रिएशन के लिए थाने से घटनास्थल तक पैदल जुलूस निकालकर ले गई। इस घटना में आरोपी शिवाय भार्गव का साथी साहिल उर्फ शैलेश बाथम अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह घटना 4 दिसंबर की रात की है। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी कुश सेंगर ने पुलिस को बताया था कि जब वह दिल्ली में थे, उसी दौरान उनके मोबाइल पर साहिल उर्फ शैलेश बाथम का फोन आया। साहिल ने शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगे, जिस पर कुश ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

परिणाम भुगतने की धमकी दी

- Install Android App -

पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने युवक को धमकाते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी। कुछ देर बाद साहिल, शैलेश बाथम और शिवाय भार्गव कुश के घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने कमर से अवैध कट्टा निकालकर एक के बाद एक दो फायर किए। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था।

घटना के बाद पीड़ित युवक के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शिवाय भार्गव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक के घर के फायरिंग करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, अभी घटना में शामिल उसका एक साथी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का फायरिंग करते एक वीडियो सामने आया था उसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।