jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

नर्मदा में गंदा पानी मिलने पर सियासत गरमाई, दिग्विजय सिंह का जबलपुर महापौर पर हमला

जबलपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जबलपुर नगर निगम में हड़कंप मच गया है।दरअसल, दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें जबलपुर के गौरी घाट पर नर्मदा में गंदे नाले के मिलने और ललपुर पेयजल प्लांट में गंदे पानी की सप्लाई होने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस पार्षद दल ने किया दौरा

- Install Android App -

इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जहां एक तरफ कांग्रेस के पार्षद, कार्यकर्ता और नगर निगम की टीम गौरीघाट पहुंचे और जायजा लिया। वहीं, दूसरी तरफ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गौरी घाट में नगर निगम की टीम के साथ कांग्रेस के पार्षद दल ने नर्मदा में मिलने वाले नाले का निरीक्षण किया और आरोप लगाया कि नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद भी नर्मदा में आज भी शहर के नालों का गंदा पानी मिल रहा है। यही गंदा पानी ललपुर प्लांट में जाकर शहर में सप्लाई हो रहा है।

महापौर ने आरोप खारिज किए

जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। संवेदनशील मुद्दे पर भी कांग्रेस झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। जिस फोटो को दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया है। वह 2 साल पुरानी फोटो है। उन्होंने साथ ही नर्मदा में मिलने वाले नाले और ललपुर प्लांट से शहर में सप्लाई होने वाले पानी का मामला अलग-अलग है। नर्मदा में जो नाले मिल रही है, उन पर भी ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। उसके बाद ही नर्मदा में पानी मिलता है, वही ललपुर पेयजल प्लांट में नर्मदा का पानी भी पूरी तरीके से फिल्टर होने के बाद ही शहर में सप्लाई होता है लेकिन दिग्विजय सिंह दोनों अलग-अलग मामलों को एक करके भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ललपुर प्लांट से सप्लाई होने वाला पानी पूरी तरह से शुद्ध और सुरक्षित है।