jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

एमपी में गरमाई सियासत, दिवाली से पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लगाए पोस्‍टर

इंदौर। दीवाली का त्‍योहार नजदीक है ऐसे में लोग खरीदारी के लिए निकल चुके है। लेकिन खरीदारी को लेकर मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रत्नागिरी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्‍टर में लिखा है कि ‘अपना त्योहार – अपनों से व्यवहार’ इस स्लोगन के साथ पोस्‍टर को लगाया गया है। अब इन पोस्टर को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है।

क्‍या यह लोग मोहन भागवत के खिलाफ है – पीसी शर्मा

- Install Android App -

पोस्‍टर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि क्‍या यह लोग मोहन भागवत के खिलाफ हैं। वह कहते हैं सब अपने हैं. बाबा आदम के जमाने से सब अपने हैं। यह भारतीय संस्कृति है,उन्‍होंने कहा कि इस संस्कृति पर चोट करोगे तो ज्यादा दिन नहीं चलेगी। सांप्रदायिक सद्भाव के कई उदाहरण हैं, शर्मा ने कहा कि कोविड के समय हिंदू – मुस्लिम – सिख – ईसाई आपस में भाई-भाई थे। उन्‍होंने कहा कि आजादी के समय यह नारा दिया था, क्‍या इसके खिलाफ हैं यह लोग उन्‍होंने आगे कहा कि देश के सभी त्यौहार सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के लिए होते हैं।

जो देश को अपना समझते हैं उनसे सामान खरीदो – रामेश्वर शर्मा

इस मामले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो भारत माता को अपना मानते हैं, जो इस देश को अपना समझते हैं, उनसे सामान भी खरीदो और व्यवहार भी रखो। क्योंकि जो हमारे देश के लिए रहेगा, हम उससे सामान खरीदेंगे। उन्‍होंने कहा कि वैसे भी ध्यान रखना चाहिए, व्यापारी को ग्राहक को देवता की तरह पूजना चाहिए। ऐसा व्यापार और व्यवहार तो कोई भी एक्सेप्ट नहीं करेगा कि सब्जी और मिठाई पर थूक दो। जब थूकोगे तो तुम पर भी थूका जाएगा और क्यों कोई सामान खरीदेगा, सामान उसी से खरीदा जाएगा जिसका सामान स्वच्छ और सुरक्षित होगा।