हंडिया : बस स्टैंड पर ठहराव को लेकर हंडिया में गरमाई राजनीति।युवा कांग्रेस नेता सिद्धांत तिवारी ने कहा – समस्या हल नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन !
हंडिया।हंडिया नेमावर मार्ग पर बन रहे ब्रिज के सुधार कार्य के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर आज प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस एवं विधायक प्रतिनिधि ग्राम पंचायत हंडिया सिद्धांत तिवारी ने थाना प्रभारी हंडिया को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि ब्रिज निर्माण के चलते यात्री बसें सीधे फोरलेन ओवरब्रिज से निकल रही हैं और अब बसें हंडिया बस स्टैंड पर रुक नहीं रहीं।इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हंडिया तहसील के गांवों के यात्री,विद्यार्थी और आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि बसों का ठहराव पुनः हंडिया बस स्टैंड पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग, छात्र-छात्राएँ तथा कामकाजी लोग अपनी यात्रा सुविधा से कर सकें।साथ ही यह भी कहा गया कि जिन यात्रियों को परमिट हंडिया बस स्टैंड का मिला है, उन बसों को यहाँ ठहरने के लिए सख्ती से आदेशित किया जाए।
तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही हंडिया बस स्टैंड पर बसों का ठहराव बहाल नहीं हुआ तो ग्रामीण जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत हंडिया के सरपंच लखनलाल भिलाला भी मौजूद रहे।

