jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : देर रात मची  भगदड़ में 17 लोगो की मौत दर्जनों हुए घायल

पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात

प्रशासन राहत बचाव कार्य किया जा रहा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 प्रयागराज। महाकुम्भ मे लाखो लोग स्नान के लिए आ रहे है और प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाई जा रही है। मौनी अमाव्स्या पर संगम पर स्नान का दबाब ज्यादा हो गया लोगो ने प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया।

 

संगम घाट पर भगदड़ मे 17 की मौत

मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि प्रशान ने पुष्टि नहीं की है। बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए हैं। कई लोग दबे हैं। यह हादसा अत्‍यधिक भीड़ के चलते हुआ। अचानक मची भगदड़ से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

सीएम योगी ने शान्ति बनाए रखने की अपील

- Install Android App -

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अखाड़ों के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग टूट ने से भगदड़ की स्थिति बनी। कुछ लोग गंभीर घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री से उनकी सुबह से चार बार बात हो चुकी है। योगी ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की

महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। यह दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ।

अफवाहों पर ध्यान न दे

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ हुई इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रयागराज में क्यों मची भगदड

यूं तो मेले के प्रारम्भ से बड़ी संख्या मे श्राद्धालू स्नान के लिए पहुच रहे है। लोग पहले संगम नोज पहुंचे। यहीं से होकर संगम तट पर जाया जाता है। मौनी अमावस्या पर लोग सिर्फ संगम पर स्नान करना चाहते थे। इसी से यहां की व्यवस्था भंग हुई लोगो ने यही जिद से बेरिकेड तोड़ एक दुसरे को धकियाने लगे यही भगदड़ का कारण बनी।महाकुंभ में मौनी अमावस्या के लिए मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ था। दोपहर में बेकाबू भीड़ ने कई स्थानों की बैरिकेडिंग भी तोड़ी। रात में स्नान शुरू होने के बाद संगम में भीड़ अधिक बढ़ गई।