डैकिन एसी कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 27 व 28 मार्च को होगी
हरदा : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में गुरूवार को सिग्मा इंजीयरिंग सॉलुशन कम्पनी की कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभिरूचि सिंह ने बताया कि इस कैम्पस ड्राइव में 39 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया।
प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 व 28 मार्च को डैकिन एसी कम्पनी की कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया है।
इस कैम्पस ड्राइव में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल ब्रांच के 2023, 2024, 2025, 2026 बैच के छात्र भाग ले सकते है।

