jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

रहटगांव: आखिर कब बनेगी फॉरेस्ट रोड पर नाली?? कब जागेगा प्रशासन : आए दिन हो रही वाहन दुर्घटना सड़को पर बहता गंदा पानी, कीचड़ में फिसलते वाहन चालक, दो दिन में दो घटनाएं, 

रहटगांव:   हरदा जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रहटगांव में जिम्मेदार सरपंच सचिव और राजस्व के अधिकारियों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। फॉरेस्ट रोड पर घरों का पानी मुख्य मार्ग पर बहता रहता है। यहां पर सड़क के दोनों और पानी निकासी के लिए नाली नहीं है।

जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग पैदल और वाहन लेकर निकलते है। कई बार वाहनों के पहिए फिसलने के कारण लोग घायल हो चुके। लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं। जबकि इस मार्ग से वन विभाग के अधिकारी सहित तहसीलदार एसडीएम और चुने हुए जनप्रतिनिधि गुजरते है। लेकिन किसी ने भी जनहित की इस समस्या को लेकर आवाज नहीं उठाई।

प्रतिदिन गिरते महिला बच्चे बुजुर्ग, तमाशा देखते लोग

दुर्भाग्य कहे कि इस ग्राम पंचायत के जिम्मेदार कुंभकर्ण की नींद सोए हुए है। वही चुने हुए जिला जनपद के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी भी अपनी महंगी गाड़ियों से होकर गुजर जाते है। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत टूव्हीलर वाहन चालकों और क्षेत्र के आदिवासी वर्ग के लोग जो पैदल इस मार्ग से रहटगांव हॉट बाजार खरीदी करने आते है। उनको हादसे का शिकार होना पड़ता है।

- Install Android App -

व्यापारी वर्ग ने नाली निर्माण की मांग की थी। नहीं हुई सुनवाई।

क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों की लंबे समय से मांग थी कि इस मार्ग पर नाली निर्माण हो मगर अभी तक नाली निर्माण नहीं हो पाया है ।

विगत दिनों भी व्यापारी मंडल के द्वारा नाली निर्माण अगर नहीं हुआ तो बाजार बंद का आह्वान किया गया था ।

आज सुबह ही एक बाइक सवार व्यक्ति गंदे पानी कीचड़ की वजह से अपनी बाइक से फिसल कर गिर गया। हालांकि हेलमेट लगने के कारण ज्यादा चोट नहीं आई है । स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।