jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

मध्य प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, 26 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश में बारिश का सट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में अति या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में अति और भारी बारिश का अलर्ट

- Install Android App -

मध्य प्रदेश के लोगों को बारिश से अभी भी निजात मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार यानी आज कई जिलों में अति और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास और सीहोर जिले शामिल हैं। वहीं भोपाल, गुना, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की संभवना जाताई है।

अगले 3 दिनों तक होगी तेज बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव है। जिसके कारण अगले 3 दिन भी प्रदेश में तेज बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहां प्रशासन ने लोगों को नदी और और तटवर्ती इलाकों में ना जाने की हिदायत दी है।