उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट
जानिए क्यों हो रही इतनी बारिश… ?
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 उप्र।छत्तीसगढ़-MP वाला डीप डिप्रेशन अब उत्तर प्रदेश में घुस गया है। इसी वजह से UP में 25 से 27 सितंबर के बीच सामान्य से 775% ज्यादा बारिश हुई। 60 घंटे में 66.5 mm बारिश दर्ज हुई जबकि सामान्य 7.6 mm होना चाहिए था।
किस जिले में कितना नुकसान… ?
सबसे ज्यादा सीतापुर – 7 मौतें (सबसे ज्यादा)
– लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर – 5-5 मौतें
– अयोध्या और गोरखपुर – 4-4 मौतें
गोरखपुर – सबसे ज्यादा प्रभावित – गोरखपुर में 4 लोगों की मौत पेड़ गिरने से हुई और 14 घायल हुए।
– कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर-2 के गजड़हिया टोला में शाम 4 बजे पुराना साल का पेड़ झोपड़ी पर गिरा – सुभाष (55), ज्ञानमती देवी (45), किशन प्रजापति (13) की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल।
– गगहा में सियार मोड़ के पास महुआ का पेड़ गिरने से भीम कुमार विश्वकर्मा की मौत।
– जटेपुर दक्षिणी में काली मंदिर गली में 80 साल पुराना पकड़ का पेड़ घर पर गिरा, 4 लोग घायल, 12 लोग घर में थे।
पूरा शहर जलमग्न है, DM और SSP अस्पताल पहुंचे, सांसद रवि किशन ने जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया।
घरों का नुकसान- सबसे ज्यादा हरदोई में 272 घर, सीतापुर 108, चंदौली 75, औरैया 60, गोंडा 54 घर टूटे। कानपुर-इटावा हाईवे भी 200 मीटर तक क्षतिग्रस्त।
सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले (रिकॉर्ड से कई गुना ज्यादा) – फर्रुखाबाद – 7385% ज्यादा, कन्नौज 5664%, शाहजहांपुर 4408%, हमीरपुर 4240%, महोबा 4100%।
आज किन जिलों में अलर्ट है – फ्लैश फ्लड रिस्क- आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुरb, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, अयोध्या, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट – इन 28 जिलों में प्रशासन अलर्ट पर है।
प्रशासन की अपील – राहत आयुक्त ने सभी DM को फील्ड में रहने को कहा है। फसलों का सर्वे शुरू, मकान टूटने पर मुआवजा मिलेगा। हेल्पलाइन 1070 पर संपर्क करें।
( समाचार इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के आधार )

