jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

कैसा रहेगा आज MP का मौसम

हरदा और पड़ोसी जिले मे क्या है मौसम का अलर्ट

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । प्रदेश मे बारिश अंतिम दौर मे है कहीं कहीं हलकी बारिश और आसमान पर बादल है। सुबह गुलाबी ठंड लगना प्रारंभ हो गई है। सुबह 8 बजे से सुरज अपने तेवर दिखाना शुरु कर देता है।

कुल मिलाकर पूरे MP में आज मौसम साफ हो गया है।विगत 3 दिन पूर्व जो डिप्रेशन छत्तीसगढ़ में था, वो MP से निकलकर UP की ओर चला गया है। इसलिए अब भारी बारिश का अलर्ट हट गया है।

हरदा जिले मे आज का मौसम – आज पूरा दिन Clear Sky। तापमान 30°C दिन / 27°C रात, हवा 11 km/h पश्चिम से। बारिश 0 mm, बिल्कुल सूखा। अगले 10 दिन भी ऐसा ही साफ मौसम रहेगा।

- Install Android App -

नर्मदापुरम जिले मे आज का मौसम – आज सुबह हल्की धुंध, फिर Partly Cloudy। अधिकतम 29°C / न्यूनतम 22°C। बारिश की संभावना सिर्फ 8%, लगभग नहीं के बराबर। हवा 13 km/h।

खंडवा जिले मे आज का मौसम – जिले में हल्की बूंदाबांदी का Yellow Alert था, लेकिन अब बादल छंट रहे हैं। 30-31°C के आसपास तापमान, 30-40 kmph तेज हवा के साथ बिजली चमकने की संभावना। बाकी दिन सूखा रहेगा।

देवास जिले मे आज का मौसम – इंदौर संभाग में हल्की बारिश की संभावना 28-29 को थी, आज देवास में बादल रहेंगे पर भारी बारिश नहीं। तापमान 31°C / 21°C, 30% बारिश की संभावना।

बैतूल जिले मे आज का मौसम – बैतूल में भी आज Isolated Thunderstorm का हल्का अलर्ट है, पर कुल मिलाकर मौसम सूखा। तापमान 30°C के आसपास।

हरदा, नर्मदापुरम, खंडवा, देवास, बैतूल – सभी में आज भारी बारिश आंधी तूफान और बाढ़ जैसा कोई खतरा नहीं। मौसम खुल गया है, किसानों के लिए राहत है। अब रोज धूप और तेज होती जायेगी।