jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नरोत्तम भार्गव ने संभाली सीईओ की कमान कैसा रहेगा आज MP का मौसम UP में बारिश का कहर - 3 दिन में 56 की मौत, 1021 घर टूटे, 75 में से 56 जिलों में बाढ़ जैसे हालात किसान ऐप बना ठगी का जरिया, टोकन बुक करते ही खाते से उड़े 50 हजार साइबर ठगों ने 10-10 हजार की 5 किस्... छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच...

जिला पंचायत को मिला नया नेतृत्व, नरोत्तम भार्गव ने संभाली सीईओ की कमान

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। जिला पंचायत हरदा में प्रशासनिक जिम्मेदारी का नया अध्याय शुरू हुआ है। नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव ने जिला पंचायत पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण कुमार इवने ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यभार संभालने के साथ ही सीईओ भार्गव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लंबित कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहीमूलक योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

- Install Android App -

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए।

नवागत सीईओ के सामने जिला पंचायत की योजनाओं को गति देने, लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्र में शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी रहेगी। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।