jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

Raipur News: पीएम आवास कालोनी में फैला डायारिया 27 लोग बीमार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। शहर के लाभांडी क्षेत्र में पीएम आवास कालोनी में निगम की लापरवाही की वजह से डायरिया फैल गया है। यहां पर 232 परिवार निवास करते है। इनमें से 27 लोग बिमारी की चपेट में आ गए है।

15 दिनों से पानी का टेंकर नही आया

- Install Android App -

कालोनी निवासियों का कहना है कि यहां पर पीने के पानी की व्यवस्था निगम द्वारा आने वाले टेंकर से होती |  पिछले 15 दिनों से निगम का पानी का टेंकर नही आया तो लोग मजबूरन कालोनी के बोर का पानी पी रहे है। यह बोर का पानी दूषित है। इसकी पूर्व में शिकायत भी की गई थी। जिसके बाद से इसके पानी के उपयोग पर रोक लगा दी गई थी। निगम द्वारा पानी की व्यवस्था की गई थी। जब निगम द्वारा पानी का टेंकर नही भेजा गया तो निवासियों ने बोर का पानी उपयोग करना शुरु कर दिया। इस पानी के सेवन से लोग बीमार हो गए है। हर घर से कोई ने डायरिया या पेट की खराबी जैसी बिमारियों से पीड़ित हो गए है।

पानी निकासी नालिया भी साफ नही है

कालोनी के अध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि कालोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां और सीवरेज के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। कालोनी के गेट के पास नालियों के पानी का भराव होता है।गंदा पानी नीचे जमीन में जाकर बोर में मिल रहा है।जिससे बोर का पानी खराब होने की आशंका है।