jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Raipur News : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म केे आरोपी को सश्रम कारावास की सजा

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित विजय प्रकाश रात्रे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कारावास की सजा सुनाई है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित विजय प्रकाश रात्रे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार अलग.अलग धाराओं में दोषी पाकर क्रमश 20 और 7 वर्ष की सश्रम कारावास के साथ ही 500 और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि का भुगतान नहीं करने पर आरोपित को कुल नौ महीने की सजा अतिरिक्त भुगतनी होगी। वहीं मामले में आरोपित की मां नोनी बाई रात्रे को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया।

- Install Android App -

न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2018 को उरला पुलिस थाने में नाबालिग के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 सितंबर 2018 की सुबह नौ बजे से उसकी बेटी घर से बिना बताए लापता हो गई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि नाबालिग को बलौदाबाजार जिले के सरसींवा थानाक्षेत्र के ग्राम मंदईभाठा निवासी विजय प्रकाश रात्रे ;24वर्ष ने शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। इस घटना में उसकी मां नोनी बाई रात्रे ने सहयोग किया है।

जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग को आरोपित के चंगुल से बरामद कर उसके स्वजन को सौंपा। बाद में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रथम फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ;पाक्सो अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लवकेश प्रताप सिंह बघेल की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने ठोस सबूत और साक्ष्यों के आधार पर विजय प्रकाश रात्रे को धारा 363,366 में सात.सात वर्ष और धारा 376;3 और पाक्सो एक्ट में बीस.बीस वर्ष सश्रम कारावास के साथ ही अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि उसकी मां नोनी बाई रात्रे को दोषमुक्त कर दिया।