jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

राजस्थान : श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रेलर में घुसी, 18 की मौत, कई घायल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मतोड़ा थाना क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवल्स तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवल्स के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग बुरी तरह फंस गए. मिली जानकारी के अनुसार 18 पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने सड़क को खाली करवाकर ट्रैफिक बहाल किया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर जिले के कोलायत तीर्थ दर्शन के लिए गई थी। वापसी के दौरान मतोड़ा के पास सड़क पर खड़े एक ट्रेलर में बस जा घुसी। बस में सवार ज्यादातर यात्री दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।