jhankar
ब्रेकिंग
आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड

छिपाबड़ : गुर्जर समाज के युवा के साथ गुंडागर्दी कर मारपीट करने वाले आरोपी पार्षद पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छिपाबड़ थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन ! 

हरदा। सोमवार को गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छिपाबड़ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि समाज के व्यक्ति एवं नगर परिषद खिड़कियां में ठेकेदारी कार्य करने वाले हरिओम बाके के साथ में नगर परिषद के पार्षद नितिन गुप्ता द्वारा बीच चौराहे पर जमकर मारपीट की गई।

बिना किसी बात के सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट में नाम ना लिखने के चलते हरिओम को बुरी तरीके से मारा गया। और जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे गुर्जर समाज में आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में बताया कि

आरोपी नितिन गुप्ता इतना ज्यादा हिंसक था कि उसने मारपीट के दौरान हरिओम के गाल पर बुरी तरीके से काट भी लिया। पूरी समाज इस घटना की कड़ी निंदा करती है। नितिन गुप्ता ने गुर्जर को लेकर भी गाली दी। ज्ञापन में लिखा है कि पार्षद नितिन गुप्ता पहले से ही आदतन अपराधी है ।

कई प्रकार के मामले उस पर पूर्व में ही चल रहे हैं । जिसमें से कई मारपीट के मामले हैं। आरोपी के द्वारा समाज के व्यक्ति के साथ की गई मारपीट से पूरे समाज में आक्रोश है। मारपीट की पूरी घटना हीरा ट्रांसपोर्ट के आसपास लगे कैमरों संकट मोचन मेडिकल पर लगे हुए कैमरे में दर्ज हुई है। मेडिकल पर हरिओम बैठा हुआ था

- Install Android App -

जिसके साथ में पार्षद नितिन ने आकर जमकर मारपीट की उक्त मामले की पूरी निष्पक्ष जांच की जाए और मारपीट के चलते बाजार क्षेत्र में भी भय का माहौल है। आरोपी के पुराने अपराधिक रिकार्ड भी देखे जाए और उ‌सके हिसाब से कार्यवाही की जाए। आरोपी द्वारा काउंटर केस बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि आगे समझोता हो सके।

समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपी नितिन के कहने पर  झूठी रिपोर्ट फरियादी हरिओम बांके पर नही करे।

खिरकिया: भाजपा पार्षद की दबंगई, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट कर पहुंचाई चोट, एक ही दिन में दो बार की मारपीट, पहली बार मारपीट की दूसरी बार कालर पकड़कर गाल पर कांटा ! जान से मारने की दी धमकी, मामला पहुंचा पार्टी हाईकमान के पास