jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में बुधवारक को सोने-चांदी की कीमतें बढ़त के साथ खुलीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में आज सोने और चांदी की कीमतों में उछाला आया। दुनिया भर के बाजारों से सकारात्मक संकेतों, डॉलर की कीमतों में गिरावट और घरेलू मांग बढ़ने के कारण दोनों कीमती धातुओं के दाम ऊपर आये हैं। निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि से भी बाजार में बढ़त आई है।

- Install Android App -

एमसीएक्स पर सोने की कीमत बढ़कर 1,51,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बाजार जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और घरेलू खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमतों को बल मिला है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की सभी श्रेणियों में बढ़ोतरी आती है। 22 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 13,870 प्रति ग्राम हो गया, जबकि 18 कैरेट सोना 11,348 प्रति ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। चांदी 6,134 यानी 2.51 फीसदी उछलकर 2,50,450 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक मांग बढ़ने और निवेशकों की खरीदारी तेज होने से भी चांदी को तेजी आई है। देश के चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,144 और 22 कैरेट 13,885 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 15,131 तथा 22 कैरेट 13,870 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15,328 और 22 कैरेट 14,050 प्रति ग्राम पहुंच गया जबकि लखनऊ और पटना में भी कीमतों में तेजी आई है।