jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

सुकमा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट: एक आरोपी दबोचा, दो फरार : हथियारों के दम पर लूट, दुकान कर्मचारियों को धमकाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़। प्रदेश के सुकमा में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नकाबपोश बदमाशों ने दुर्गा ज्वेलरी दुकान में धावा बोलकर लूट को अंजाम दिया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को डराया और कीमती जेवर लेकर भागने की कोशिश की।

 

एक लूटेरा पकड़ाया

स्थानीय लोगों की बहादुरी से एक आरोपी पकड़ा गया।

वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसका साथ देने वाले दो बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।मौके पर एसपी व एसडीओपी पहुंचे।

सूचना मिलते ही सुकमा पुलिस हरकत में आई और पूरे जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। एसपी किरण सिंह और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें विभिन्न इलाकों में भेजी गई हैं।

 

- Install Android App -

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार फरार बदमाश हथियारबंद हैं। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

सीमा क्षेत्र में कड़े इंतजाम, वाहनों की गहन जांच

ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात के बाद कोंटा क्षेत्र की पुलिस हाई-अलर्ट पर है। मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक सड़कों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है और संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है।