jhankar
ब्रेकिंग
नर्स के योगदान को किया सम्मानित  मनोवैज्ञानिक एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिये आवेदन आमंत्रित जल गंगा संवर्द्धन अंतर्गत विभाग लक्ष्य पूर्ति करें - सीईओ जिला पंचायत मोदी सरकार की ग्रामीण विकास को बड़ी सौगात हंडिया : ग्रैंड ओपनिंग समारोह — कल खुलेगा ‘सानवी मोटर्स’ का नया शोरूम, नगरवासियों में उत्साह! हंडिया : अकीदत के साथ निकला चादर जुलूस, दरगाह शरीफ पर पेश की गई चादर बिजली कटौती से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, पगढाल पावर हाउस पर किया चक्काजाम    दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मध्य प्रदेश – 13 मई 2026 की टॉप 10 खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ 13 मई 2026 – देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

साहित्यकार एवं वकील आ. नरेंद्र मौर्य अंकल का दुखद निधन, शोक की लहर 

हरदा। शहर के साहित्यकार एवं वकील आ. नरेंद्र मौर्य का दुखद निधन हो गया। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर हरदा की एक बेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि देते हरदा की बेटी ऋचा साकल्ले (नईदिल्ली) ने फेसबुक पर लिखा है –

मित्रों को सर्वोपरि मानने वाले मेरे पिता के जाने के बाद अब उनके मित्रों की क़तार भी छोटी हो रही है…. कल रात पता चला कि साहित्यकार एवं वकील आ. नरेंद्र मौर्य अंकल भी नहीं रहे।मौर्य अंकल की ताज़ा तस्वीर मेरे पास नहीं है लेकिन पापा और मौर्य अंकल की ये दो तस्वीर उनके संबंधों की गरिमा की प्रतीक हैं। तस्वीरें स्व नरेंद्र कोहली अंकल के हरदा प्रवास के दौरान की हैं जहां हरदा रेलवे स्टेशन पर ये सभी मित्र एकत्रित होकर उनको छोड़ने पहुँचे थे। पहली तस्वीर में ट्रेन के भीतर स्व नरेंद्र कोहली और बीच में स्व नरेंद्र मौर्य और उनकी बगल में पापा खड़े हैं। दूसरी तस्वीर में कोहली अंकल के बगल में पापा फिर स्व अशोक वाजपेयी अंकल और फिर नरेंद्र मौर्य अंकल है।

- Install Android App -

मौर्य अंकल ने यूं तो कई किताबें लिखीं हैं मगर उनकी किताब “कोलंबस ज़िंदा है” हमेशा याद रहती है जिस पर “फारूक शेख और दीप्ति नवल” अभिनीत फ़िल्म बनी थी “साथ- साथ”।

मौर्य अंकल लंबे समय से बीमार थे हरदा में थे कल 21 अप्रैल मंगलवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सास ली।

मौर्य अंकल से संबंध घरेलू थे वो परिवार ही थे। उनका जाना पापा के जाने की टीस को और गहरा गया।

विनम्र श्रद्धांजलि🌹💐🌹

ऋचा साकल्ले