jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

फिल्म के कैरेक्टर वाले लुक में दिखे थे सलमान, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

मुंबई। अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सुर्खियों में हैं। लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर लौटे सलमान खान को बीते दिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह टाइट सिक्योरिटी से घिरे रहे। खास बात यह रही कि सलमान इस बार अपने क्लीन-शेव लुक में नजर आए। जब वह मुंबई से लद्दाख के लिए रवाना हुए थे, तब उनके चेहरे पर मूंछें थीं और वह फिल्म के कैरेक्टर वाले लुक में दिखे थे। लेकिन वापसी में उनका बदला हुआ अंदाज़ फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग रहा।
एयरपोर्ट पर सलमान सिर पर कैप पहने दिखे। उनका यह नया लुक देखकर सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें, फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान एक बार फिर मूंछों वाले लुक में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह एक भारतीय सेना के जवान की भूमिका निभा रहे हैं।

- Install Android App -

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किरदार के लिए उन्होंने विशेष ट्रेनिंग भी ली है, ताकि अपने रोल को रियलिस्टिक तरीके से पेश कर सकें। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुक्ता देखने को मिल रही है। मालूम हो कि हाल ही में वह फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंचे थे, जहां मौसम खराब होने से पहले कुछ अहम सीन्स को फिल्माया गया। अब सलमान लद्दाख का शेड्यूल पूरा कर मुंबई लौट आए हैं। उन्हें जब एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो एक्टर का बदला हुआ लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।