jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

‘सैयारा’ ने ओटीटी पर भी मचा दिया तहलका

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद, ‘सैयारा’ को 12 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। यहां भी फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने महज 5 दिन के अंदर ही नया रिकॉर्ड बना लिया। इसने नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया। इसने जर्मन फिल्म ‘फॉल फॉर मी’ को पीछे छोड़ दिया और लगातार टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है। बड़े सितारों को पछाड़ा दिलचस्प बात यह है कि ‘सैयारा’ ने ओटीटी पर कई बड़े सितारों की फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसने मनोज बाजपेयी, विजय देवरकोंडा, जॉन अब्राहम और काजोल जैसे दिग्गजों की फिल्मों को व्यूअरशिप के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें, अनीत पड्डा और अहान पांडे की जेन-जेड की लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म की तुलना बॉलीवुड की क्लासिक लव स्टोरीज़ – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कहो ना प्यार है और वीर-ज़ारा जैसी सुपरहिट फिल्मों से हो रही है।

- Install Android App -

दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही इसे एक नई पीढ़ी की मॉडर्न लव स्टोरी का टैग दिया है। बता दें कि डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक रही है। 18 जुलाई को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया था। फिल्म में फ्रेश जोड़ी–अहान पांडेय और अनीत पड्डा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहा गया।