jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

आहना कुमरा और कुब्रा सैत के बीच हुई गरमा-गरम बहस

मुंबई। हाल ही में रियलिटी टीवी शो में उस समय तनाव बढ़ गया जब आहना कुमरा और कुब्रा सैत के बीच गरमा-गरम बहस हो गई, जिसने उनकी दोस्ती की मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए। बातचीत के दौरान आहना भावुक हो गईं और अपने भीतर की निराशा जताते हुए कहा, “हाँ, मुझे एंग्ज़ाइटी है, और मैं उसके बारे में खुलकर बात कर रही हूँ। तो क्या आप सबके सामने मेरे बारे में इस तरह ज़लील करने वाले अंदाज़ में बोलेंगे? हमें भी बुरा लगता है यार, हम भी इंसान हैं। कुछ बातें दिल पर लग जाती हैं। एक दोस्त होने के नाते, मैंने आपसे बेहतर उम्मीद की थी।” कुब्रा ने इस पर सफाई देते हुए कहा, “यार, हम आख़िरी बार कब मिले थे आपको याद भी नहीं होगा। क्या आप मुझे दोस्त मानती हैं? मैं आपको अपना सहकर्मी मानती हूँ। आप बहुत आसानी से कह देती हैं कि सब कह रहे हैं आहना आपकी दोस्त है।” रियलिटी शो से इतर भी कुब्रा लगातार अपना बहुमुखी करियर संवार रही हैं। हाल ही में वह अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में नज़र आई थीं और अब वह बहुप्रतीक्षित द ट्रायल के दूसरे सीज़न में ‘सना’ के किरदार के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

- Install Android App -

इससे पहले सुल्तान और रेडी जैसी फ़िल्मों में दिख चुकी कुब्रा को असली पहचान नेटफ्लिक्स की सीरीज़ सेक्रेड गेम्स में ‘कुकू’ के दमदार किरदार से मिली थी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में सबसे अलग और प्रभावशाली अदाकाराओं में शामिल कर दिया। बता दें कि हाल ही में राइज़ एंड फॉल के साथ रियलिटी टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली कुब्रा सैत लगातार अपने गेमप्ले से सबको प्रभावित कर रही हैं। कई प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।