jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Sambal Card Scheme 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के है कई लाभ, ऐसे करे आवेदन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के गरीब नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रमिक परिवार के लिए संबल योजना को शुरू किया, योजना के तहत राज्य के संबल कार्ड धारी नागरिक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में आपको संबल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है। योजना के तहत मिलने वाले विभिन्न लाभ क्या है? किस प्रकार योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया क्या होगी? सारी जानकारी आज के आर्टिकल में प्रदान की जा रही है।

बलराम तालाब निर्माण योजना 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए शुरू की योजना, देखें पूरी जानकारी

जनकल्याण संबल योजना क्या है ?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा श्रमिक परिवार को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए संबल कार्ड बनवाए गए हैं। राज्य के संबल कार्ड धारी नागरिक सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं जैसे अंत्येष्टि सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना, दुर्घटना एवं मृत्यु बीमा योजना, सरल बिजली बिल माफी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

संबल योजना के तहत मिलने वाले विभिन्न लाभ –

  1.  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संबल कार्ड धारी नागरिक को प्रसूति सहायता योजना के तहत गर्भावस्था एवं बच्चों के जन्म उपरांत लाभार्थी परिवार की महिला को ₹16000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। प्रसूति सहायता योजना का लाभ संबल कार्ड धारी परिवार प्राप्त कर सकते हैं।
  2. संबल कार्ड धारी नागरिक अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत मृत्यु के उपरांत ₹5000 प्राप्त कर सकते हैं। यह पैसा मृतक के परिवार को प्रदान किया जाता है।
  3. इसी प्रकार संबल योजना के तहत लाभार्थी व्यक्ति सरल बिजली बिल माफी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। संबल कार्ड धारी नागरिक को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सरल बिजली बिल माफी योजना के तहत हर महीने 100 यूनिट बिजली पर ₹200 का बिल भुगतान किया जाता है।

संबल कार्ड धारी नागरिक अपनी ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय के माध्यम से आवेदन फार्म जमा कर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप संबल कार्ड योजना के तहत अपना संबल कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आगे बताई जा रही प्रक्रिया का पालन करना होगा।

Aaj Ka Sariya Ka Rate: सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (04.05.24) cement rate

- Install Android App -

ऐसे बनाएं अपना संबल कार्ड –

1. सबसे पहले आपको संबल कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
3. मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. यहां आपको अपना समग्र आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
5. अब आधार कार्ड के जरिए केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
6. केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा, जिसमें मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा।
7. योजना के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
8. आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को जमा करना होगा।
9. जमा किए गए आवेदन फार्म का प्रिंटआउट निकाल लीजिए।
10. अब इस प्रिंटआउट को आपको अपने नजदीक के ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर जमा करना होगा। जरूरी जांच प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद विभाग द्वारा आपके संबल कार्ड को जनरेट कर दिया जाएगा। जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Harda Mandi Bhav: आज 03/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –