jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

CBSE Board Result 2024: 10वी 12वी रिजल्ट को लेकर CBSE बोर्ड का आया बड़ा बयान, देखे पूरी जानकारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार देश के विद्यार्थी कर रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट को जारी करने की तिथि की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है, परंतु सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीबीएसई के नोटिस को लेकर बोर्ड द्वारा बयान जारी किया गया है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया पर सर्कुलर हो रहे इस नोटिस को फर्जी करार दिया गया है।

हाल ही में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख और समय का सर्कुलर सोशल मीडिया पर जाए वायरल हुआ है, जिसमें कहा गया है कि 1 मई को दोपहर 1:00 बजे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम को घोषित किया जाएगा। जिसको लेकर सीबीएसई बोर्ड द्वारा कहा गया है, की सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी है। फिलहाल बोर्ड ने किसी भी तरह के आधिकारिक नोटिस को जारी नहीं किया गया है। जिसमें यह सूचना दी गई हो की 1 मई को रिजल्ट घोषित होगा।

सीबीएसई बोर्ड द्वारा कहा गया है की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर सूचना प्रदान की जाएगी, जिसे देश के विद्यार्थी वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

इस दिन आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट –

बोर्ड द्वारा फर्जी वायरल नोटिस के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है, कि फिलहाल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा परिणाम को जारी करने के लिए तारीख से नहीं की गई है। रिजल्ट जारी करने की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के माध्यम से प्रदान कर दी जाएगी। जिसे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में अध्यनरत छात्र छात्राएं वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे।

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट –

- Install Android App -

सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने के बाद आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

1. रिजल्ट देखने के लिए आपको सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अपनी कक्षा का चयन करना होगा।
4. अब आपको अपने प्रवेश पत्र में अंकित रोल नंबर एवं जन्म तिथि को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
5. आपके सामने परीक्षा परिणाम खुलकर आ जाएगा जिसका आप प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –