jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

शिक्षा के मंदिर में जूते पहनकर हुआ सरस्वती वंदना, नर्मदाष्टक का पाठ ! सजग मुख्यमंत्री ने गलती पर दिलवाया ध्यान !

भोपाल – हरदा ।  प्रदेश के निजी स्कूलों के प्रवेशित 8 लाख 45 हजारबच्चों को आरटीई के तहत 498 करोड़ की राशि से लाभान्वित करने हेतु मुख्यमंत्री आज खिरकिया आये थे। ख़िरकिया के एक निजी स्कूल सीयोन रे में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना और नर्मदाष्टक का गायक दल द्वारा पाठ किया गया । मालूम हो, इस समय पवित्र नवरात्र उत्सव मनाया जा रहा है।

 

- Install Android App -

इस दौरान स्कूली बच्चों व गायक द्वारा अपने जूते नहीं उतारे गए थे। शिक्षा के मंदिर में ऐसी चूक का न तो मौजूद स्कूल स्टाफ और न ही मौजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्यान रखा गया।

 

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की पारखी नज़र ने इस गलती को ताड़ लिया । उन्होंने मंच पर जिला कलेक्टर को इस चूक से अवगत कराया । आनन फानन में गायक वृन्द तक यह संदेश पहुंचाया गया और गायक जूते उतारते उतारते हुए नर्मदाष्टक पाठ करते दिखे।

 

इस कवायद से शिक्षा के मंदिर में देव वन्दना करते समय उचित नियमों के पालन में बरती लापरवाही व भूल सार्वजनिक हो गयी। सरस्वती वन्दना करने वाले स्कूली बच्चे भी आसपास चल रही हलचल को देखकर हतप्रभ हो भांपने की कोशिश करते दिखे। ( देखिये वीडियो)