jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

Satna News : SDO ने ली 20 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने तुरंत दबोचा, किया मामला पंजीबद्ध

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सतना : जिले की मैहर तहसील में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैहर में पदस्थ एसडीओ आरईएस गिरीश कुमार मिश्रा को लोकायुक्त की टीम ने उनके कार्यालय में 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त टीम पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि विगत दिनों सुरेश कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत घुरवाई तहसील मैहर कार्यालय में प्रस्तुत होकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होने अपनी शिकायत मे बताया कि जनपद पंचायत मैहर में पदस्थ आरईएस एसडीओ गिरीश कुमार मिश्रा अमृत सरोवर तालाब का कराए गए काम के भुगतान करने की बदले में 20000 रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत की जांच कराए जाने पर शिकायत प्रमाणित पाई गई जिसे लेकर गुरुवार की देर दोपहर मैहर जनपद पंचायत में उक्त एसडीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

- Install Android App -

उक्त कार्रवाई निरीक्षक जिया उल हक के नेतृत्व में की गई है पकड़े गए एसडीओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया गया है।