jhankar
ब्रेकिंग
बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी

Satna News: टयूशन टीचर की मारपीट से छात्र के दोनो हाथ हुए फ्रेक्चर

ट्यूशन टीचर ने युकेजी के मासूम छात्र को इतना मारा कि छात्र के दोनो हाथ फ्रैक्चर हो गए। दिवार में सिर रगड़ने से छात्र के सिर में भी चोट आई है| छात्र के पिता ने थाने में टीचर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सतना। टयूशन टीचर द्वारा मारपीट का मामला सामनें आया है। जहां पर टीचर से मारपीट का कारण पूछा तो उल्टा छात्र को जान से मारने की धमकी देने लगा। मामला जिले के कोठी थाना क्षेत्र में ट्यूशन टीचर ने युकेजी के एक मासूम छात्र को इतना मारा कि छात्र के दोनो हाथ फ्रैक्चर हो गए। दिवार में सिर रगड़ने से छात्र के सिर में भी चोट आई है।छात्र के पिता ने थाने में टीचर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में यूकेजी कक्षा का छात्र शुभम कुशवाहा पिता धीरेंद्र कुशवाहा शहर गांव बालेंद्र सिंह नामक ट्यूशन टीचर पास पढ़ने जाता था।
बुधवार की सुबह 8 बजे छात्र अपने घर आया तो पिता ने उसके दोनो हाथ मंे सूजन देखी तो कारण पूछा तो बताया कि शिक्षक ने उसे डंडे से मारा और उसका सिर दिवाल से टकराया है। शुभम के हाथ फ्रेक्चर हो गए और सिर में दर्द हैें। जब छात्र के पिता ने टीचर से पूछताछ की तो वह गाली गलौच करने लगा ओैर छात्र को जान से मारने की धमकी देने लगा है। छात्र के पिता धीरेंद्र ने इस घटना की शिकायत कोठी थाना पुलिस से की है।पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।