jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

SBI की शानदार FD स्कीम, सिर्फ एक बार के निवेश करने पर मिलेगी 10 लाख की मोटी रकम, जानें कैसे

SBI FD Interest Rates : एसबीआई अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए तरह-तरह की स्कीम्स पेश कर रहा है। इन स्कीम्स में देश के सीनियर सिटीजनको ध्यान में रखकर एक शानदार एफडी स्कीम को पेश किया है। जिसके द्वारा बैंक लोगों को बंपर लाभ दे रही है। ये स्कीम बुजुर्गों की फाइनेंशियल सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। जिससे कि रिटायरमेंट के बाद जिंदगी आसानी से कटे।

SBI FD Interest Rates

अगर बुजुर्ग इस एफडी स्कीम में पैसा निवेश करते हैं तो उनका पैसा दोगुना हो जाएगा। क्यों कि बैंक इस एफडी स्कीम में ज्यादा से ज्यादा ब्याज दे रही है। इस ब्याज के मिलने के बाद लोगों को अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा।

एसबीआई एफडी स्कीम में कितना मिल रहा ब्याज

- Install Android App -

आपको बता दें एसबीआई एफडी स्कीम के तहत बुजुर्गों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं दूसरी अवधि की बात करें तो इसमें 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि वाली एफडी स्कीम पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। स्कीम के तहत बुजुर्गों को 50bps यानि कि 0.50 फीसदी की दर से लाभ मिल रहा है। इस पर आपको लोन की भी सुविधा मिलती है।

जानें 5 लाख कैसे बनेंगे 10 लाख

अगर आप इस एफडी स्कीम में 10 सालों के लिए पैसा लगाते हैं तो आपको दोगुना रिटर्न मिलेगा। यानि कि अगर आप एस एफडी स्कीम में 7.5 फीसदी की दर से 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो 10 सालों के बाद आपको ब्याज के तौर पर 5,51,175 रुपये प्राप्त होंगे। यानि कि आपको टोटल 10,51,175 रुपये प्राप्त होंगे। इस हिसाब से आपको दोगुना रिटर्न प्राप्त होगा।

एसबआई एफडी स्कीम है खास

आपको बता दें एसबीआई ने अपनी एफडी स्कीम्स को खास बनाया है। इसका कारण ये है कि बैंक समय-समय पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव करता रहता है। ऐसे में पैसा निवेश करते समय ब्याज दरों के बारे में जरुर जानकारी कर लें। क्यों कि सही ब्याज दरों में पैसा निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलता है।