jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

स्कूटर आईक्यूब और ऑर्बिटर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टीवीएस मोटर के इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब और नए लॉन्च हुए ऑर्बिटर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मौजूदा स्थिति यह है कि हर महीने करीब 40,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन होने के बावजूद डिमांड पूरी करना मुश्किल हो रहा है। टीवीएस मोटर कंपनी के सीईओ और डायरेक्टर केएन राधाकृष्णन ने क्यू3 एफवाय 26 की अर्निंग्स कॉल के बाद बताया कि कंपनी अपने ईवी पोर्टफोलियो की कैपेसिटी रिव्यू कर रही है। उन्होंने कहा कि आईक्यूब और ऑर्बिटर दोनों की मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है और ये दोनों स्कूटर अलग-अलग कस्टमर सेगमेंट को टारगेट कर रहे हैं। आईक्यूब जहां कंपनी की ईवी सेल्स का मुख्य आधार बना हुआ है, वहीं ऑर्बिटर को उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं और बेहतर रेंज को प्राथमिकता देते हैं। फिलहाल टीवीएस हर महीने आईक्यूब की लगभग 30,000 यूनिट्स और ऑर्बिटर की करीब 10,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन कर रही है।

- Install Android App -

राधाकृष्णन के मुताबिक, जैसे-जैसे कंपोनेंट सप्लाई स्थिर होगी, कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए ईवी कैपेसिटी बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और इसके लिए अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। हालांकि हाल के महीनों में रेयर-अर्थ मैग्नेट की उपलब्धता को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आई थीं, जिसके कारण तिमाही के कुछ हिस्सों में प्रोडक्शन प्रभावित हुआ। इसके बावजूद क्यू 3 एफवाय 26 में कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में 40 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की और बिक्री का आंकड़ा 1.06 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया।