jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच...

कार मॉडल एस और एक्स को बंद करने की तैयारी में टेस्ला

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की दिग्गज कंपनी टेस्ला कंपनी अपनी दो आइकॉनिक इलेक्ट्रिक कारों के मॉडल एस और एक्स को बंद करने की तैयारी कर रही है। इन दोनों मॉडलों ने कंपनी को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत ईवी ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में इनकी विदाई को टेस्ला के एक युग के अंत के तौर पर देखा जा रहा है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, टेस्ला आने वाले महीनों में मॉडल एस सेडान और मॉडल एक्स एसयूवी का प्रोडक्शन चरणबद्ध तरीके से कम करेगी। कई देशों में इन कारों के कुछ वैरिएंट्स की बुकिंग पहले ही सीमित कर दी गई है। कंपनी मौजूदा ऑर्डर्स को पूरा करने के बाद इन्हें धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो से हटाने की योजना पर काम कर रही है, ताकि ग्राहकों और ब्रांड इमेज पर नकारात्मक असर न पड़े। इस फैसले की सबसे बड़ी वजह इन मॉडलों की घटती बिक्री और ऊंची मैन्युफैक्चरिंग लागत बताई जा रही है। टेस्ला की कुल ग्लोबल सेल्स में अब मॉडल 3 और मॉडल वाय का दबदबा है, जो ज्यादा किफायती होने के साथ बड़े पैमाने पर बिकते हैं। मॉडल एस करीब 650 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देती है और इसके परफॉर्मेंस वैरिएंट्स 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तीन सेकेंड से भी कम समय में पकड़ लेते हैं।

वहीं मॉडल एक्स एक 7-सीटर लग्जरी एसयूवी है, जो लगभग 580 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है और अपने फेमस फाल्कन-विंग डोर्स के लिए जानी जाती है। इसके बावजूद सीमित बिक्री ने इन्हें टेस्ला के भविष्य की रणनीति से बाहर कर दिया है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कीमतों पर दबाव के चलते कंपनी उन मॉडलों पर फोकस करना चाहती है, जिनसे बेहतर मुनाफा और ज्यादा वॉल्यूम मिल सके।