jhankar
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट में इरान ईजराइल और अमेरिका युद्ध पर ताजा अपडेट आज मप्र मे कई जिलो में बादल छाए रहेंगें दिन में गर्मी रात में बारिश की संभावना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें

कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू

ज्ञापन के लिए 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर पाबंदी

हरदा : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुरक्षा, शांति व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार किसी भी संगठन या समूह को ज्ञापन सौंपने के लिए अब पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

- Install Android App -

आवेदन में आयोजक के साथ केवल अधिकतम 5 व्यक्तियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। तय समय से केवल 30 मिनट तक का विलंब स्वीकार किया जा सकेगा, किन्तु उससे अधिक विलंब स्वीकार नहीं होगा। सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमत अधिकतम 5 व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।

जारी आदेश अनुसार कोई व्यक्ति या संगठन पुलिस को पूर्व सूचना किये बिना तथा सक्षम अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई सभा, जुलूस या वाहन रैली का आयोजन नहीं करेगा। कोभी व्यक्ति या संगठन या समूह कार्यालय कलेक्टर परिसर में लाठी डंडा पत्थर या किसी प्रकार का घातक अथवा ज्वलनशील पदार्थ या अन्य शस्त्रों का संग्रह नहीं कर सकेगा।

कोई व्यक्ति बारूद या पटाखों, पेट्रोल ज्वलनशील पदार्थों को लेकर कलेक्टर परिसर में प्रवेश नहीं करेगा। जारी आदेश अनुसार कार्यालय कलेक्टर अंतर्गत सम्पूर्ण परिसर में व्यवसायिक वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।