jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

सिवनी मालवा : शिक्षण व्यवस्था जायजाः SDM ने किया सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण, 7 अनुपस्थित शिक्षको का वेतन काटने के दिए निर्देश!

के.के. यदुवंशी, सिवनी मालवा : शिक्षकों की मनमानी पर अब एसडीएम सरोज परिहार ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है और अब सरकारी स्कूलों में शिक्षक अपनी मनमानी करेंगे तो कार्रवाई होगी। सोमवार को एसडीएम सरोज परिहार ने स्कूलों का निरीक्षण कया जिसमें 10:30 बजे शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल बानापुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय सात शिक्षक शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाए गए ।

अनुपस्थित शिक्षकों में अंनतेश गढ़वाल उच्च माध्यमिक शिक्षक, मुकेश मिश्रा उच्च श्रेणी शिक्षक, श्रीमती रजनी वर्मा प्राथमिक शिक्षक, राजेश खत्री माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती ममता साहू माध्यमिक शिक्षक, अनिल सोनी सहायक शिक्षक, श्रीमती विनीता पटेल प्राथमिक शिक्षक निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे जबकि श्रीमती आरती रघुवंशी दिनांक 4 जुलाई से 9 जुलाई तक आकस्मिक अवकाश पर पाई गई अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश एसडीएम द्वारा दिए गए शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पर पाया गया कि निरीक्षण के समय विनय कुमार तिवारी माध्यमिक शिक्षक अनुपस्थित रहे एवं श्रीमति शैली तिवारी विगत चार दिवस से बगैर सूचना की अनुपस्थिति थी इनके भी वेतन काटने के निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिवनी मालवा को दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय अभिलेख के अनुसार केके यादव प्राचार्य शासकीय नवीन हाई स्कूल बानापुरा एवं अशोक सोनिया प्रभारी प्राचार्य शासकीय नेहरू स्मृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनापुरा द्वारा अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का विधिवत उपयोग नहीं किया जा रहा है ।
जिसके कारण विद्यालय एवं संकुल की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था ठीक नहीं है दोनों प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। निरीक्षण के समय विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह रघुवंशी उपस्थित थे। एसडीएम श्रीमती परिहार ने बताया कि स्कूलों का सतत निरीक्षण किया जाएगा तथा अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित का वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

- Install Android App -

इनका कहना है।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर स्कूलों का निरीक्षण किया गया अनुपस्थित शिक्षक के वेतन काटने के निर्देश दिए आकस्मिक स्कूलों का निरीक्षण आगे भी चलता रहेगा।

सरोज परिहार SDM
सिवनी मालवा।