jhankar
ब्रेकिंग
शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ...

सिवनी मालव : चिकित्सक कराते रहे एनक्यूएएस की टीम को जलपान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घंटों मरीज होते रहे परेशान

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालव : मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अस्पतालों में मरीजों की लम्बी लम्बी लाइन लग रही है। सिवनी मालवा भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर एक ओर मरीज लम्बी लम्बी लाइन में लगे उपचार के लिए अपनी बारी आने का इन्तजार कर रहे थे वही दूसरी और बीएमओ सहित अस्पताल के चिकित्सक निरिक्षण करने आई एनक्यूएएस की टीम को चाय नाश्ता कराने में व्यस्त थे।

मौसम बदलने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुँच रहें है। जिसमे अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी-जुखाम सहित पेट दर्द के आ रहे हैं। लेकिन अस्पताल में सिर्फ एक चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे थे बाकि चिकित्सक बीएमओ के चैम्बर में बैठे एनक्यूएएस टीम को चाय नाश्ता करवाते दिखे। इस बारे में जब बीएमओ जयसिंह कुशवाहा से जानकारी ली तो उन्होंने बताया की राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम अस्पताल का निरिक्षण करने आई है यहाँ पर डॉक्टर नहीं है डॉक्टर बुलवाओ तभी मरीजों का उपचार हो पायेगा। बाहर से टीम आई है तो उनका स्वागत तो करना पड़ेगा।

- Install Android App -

वही मरीज प्रीतम पुरी ने बताया की मेरे हाथ पैर में चोट लगी है 3 घंटे से लाइन में लगे हैं सिर्फ एक डॉक्टर बैठे है पर अभी तक नंबर नहीं आ पाया है। वही अपने पुत्र को डॉक्टर को दिखाने आये अनिल पवार ने बताया की अस्पताल में इतनी भीड़ है पर सिर्फ एक डॉक्टर बैठे हुए है बाकि सब बीएमओ के कमरे में बैठे हुए है। आपको बता दें की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस) कार्यक्रम की शुरुआत की थी, ताकि बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को पहचानने के साथ-साथ समुदाय के सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार हो सके। परन्तु सिवनी मालवा में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो या ना हो परन्तु मरीज जरुर परेशान हो रहे हैं।

Big News: Cm योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सोशल मिडिया एक्स पर 5 दिन मे बम से उड़ाने की दी थी धमकी ! आरोपी गिरफ्तार