jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

शाकिब ने बनाया टी20 में नया रिकार्ड

एंटीगुआ। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कैरिबियाई प्रीमियर लीग 2025 के मैच के दौरान खेलते हुए एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। शाकिब ने एंटिगुआ ऐंड बरबुडा फॉल्कंस की तरफ से सेंट किट्स ऐंड नेविस पैट्रिय्स के खिलाफ मैच में 11 रन देकर 3 विकेट लेने के साथ ही 25 रन बनाकर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलायी। इसी के साथ ही शाकिब ने टी20 क्रिकेट में एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। शाकिब अब टी20 में 500 से ज्यादा विकेट और 7000 रन बनाने वाले अकेले क्रिकेटर बन गये हैं। वह ऐसा करने वाले विश्व के पांचवें गेंदबाज बने। उनसे पहले अफगानिस्तान के राशिद खान, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लिए हैं पर शाकिब 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। शाकिब अल हसन टी20 में 500 विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर हैं। इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी के दौरान 7574 रन बनाये हैं।

- Install Android App -

टी20 क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेने वाले पांचों क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो शाकिब के 7574 रनों के बाद ड्वेन ब्रावो 6970 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं सुनील नरेन के नाम 4649 रन हैं जबकि राशिद खान ने 2662 रन बनाए हैं और इमरान ताहिर के नाम केवल 377 रन हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और केरन पोलार्ड के नाम 500 से कम विकेट हैं पर रनों के मामले में वह रसेल से आगे हैं। उनके 9361 रन बनाए हैं। जबकि पोलार्उ के 13981 रन हैं पर विकेटों के मामले में ये दोनो ही शाकिब से काफी पीछे हैं।