jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Shimla News: बस पहाडी से गिरी खाई मे लटकी 4 की मौत 3 घायल

मकडाई एक्सप्रेस 24 शिमला : जिला के जुब्बल मे शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस द्वारा घायलो को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल लाया गया है।

बस में कुल 7 लोग सवार थे –

- Install Android App -

इस बस दुर्घटना के दौरान बस मे कुल 7 लोग थे। इनमें से बस ड्राइवर कर्म दास पुत्र भोगी राम गांव कुडू जुब्बल, कंडक्टर राकेश पुत्र शिव राम गांव धरकोटी बिलासपुर, बिरमा देवी (62 साल) पत्नी अमर सिंह निवासी धांसर गांव और धनशाह ( 52) नेपाल की मौत हुई है, जबकि जयेंद्र सिंह रांगटा (63), दीपिका (25) पुत्री संजय ठाकुर निवासी गिल्टाड़ी और हस्त बहादुर घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी के रोहड़ू डिपो की बस सुबह 7 बजे जुब्बल के कुडू से गिल्टाड़ी के लिए निकली थी। कुडू से यह बस मुश्किल से 3 किलोमीटर आगे पहुंचने के बाद चौरी कैंच में हादसे का शिकार हो गई और ढांक से करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। यह बस पहाड़ी के ऊपर वाली सड़क से गिरने के बाद निचली सड़क पर रुकी, जहां आधी बस हवा में बाहर लटक गई। यहां से बस खाई में गिरी होती तो हादसा और भी भीषण हो सकता था।

स्थानीय प्रशासन ने लोकल लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया।